{"_id":"68bef6e7f00c483bbe0685e9","slug":"artworks-made-from-waste-paper-bags-of-quick-commerce-noida-news-c-23-1-lko1064-74522-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: क्विक कॉमर्स के रद्दी पेपर बैग से बनाईं कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: क्विक कॉमर्स के रद्दी पेपर बैग से बनाईं कलाकृतियां
विज्ञापन
- एटीएस हैप्टी ट्रेल्स में पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरू हुआ प्रयास
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। क्विक कॉमर्स से कंपनियों के पेपर बैग घर में रद्दी पड़े रहते हैं। इस कचरे का सही उपयोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी एटीएस हैप्टी ट्रेल्स में किया गया। इन बैग से आकर्षक कलाकृतियां बनाई गईं। अब इनकी प्रदर्शनी सोसाइटी में लगी है जोकि लोगों को लुभाने के साथ उनको पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है।
इन पेपर बैग की बढ़ती समस्या का समाधान कलाकार रविंद्र जामवाल ने तलाश किया। सोसाइटी के लोगों से बात की तो सभी सहयोग के लिए साथ आ गए। मूलरूप से जम्मू के रहने वाले रविंद्र खुद को प्रकृति से जुड़ा पाते हैं। ऐसे में उन्होंने खुद इन कलाकृतियों को बनाने की शुरुआत की। उनका कहना है कि इन पेपर बैग को फेंककर सिर्फ कचरा बढ़ेगा। इस कचरे का सही उपयोग करने के लिए उन्होंने पिछले 20 दिन में कलाकृतियां बनाईं। उनकी इस पहल में सोसाइटी के पदाधिकारी सोनकर, संदीप रस्तोगी और प्रीति तेवतिया भी आगे आए। टेबल टेनिस के अंतरराष्ट्रीय अंपायर रंजीत मलिक ने भी इस मुहिम की प्रशंसा कर इसे प्रकृति के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।