औरत, पैसा और ठगी: जिगोलो बनाने का झांसा देने वाले दो ठग गिरफ्तार, हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराने का देते थे लालच
ग्रेटर नोएडा में साइबर सेल और बिसरख कोतवाली पुलिस ने हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात का लालच देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। ठगों ने एक शख्स से 26.40 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की साइबर सेल और बिसरख कोतवाली पुलिस ने हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर कमाई का झांसा देने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया व ऐप के जरिये युवकों को जाल में फंसाते थे। एक युवक से 26.40 लाख रुपये ठगने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि साइबर सेल ने शनिवार दोपहर मुरादनगर, गाजियाबाद निवासी राहुल और फरीदाबाद निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ बिसरख कोतवाली में ग्रेनो वेस्ट निवासी अमित कुमार ने 26.40 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया था।
आरोपियों ने बताया कि वह एक मोबाइल ऐप व सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद महिलाओं से मुलाकात कराने और मोटी आमदनी कराने का झांसा देते थे। आरोपी बताते थे कि इन महिलाओं के पति कारोबार की वजह से दूसरे प्रदेश या विदेश में रहते हैं। आरोपी सबसे पहले सदस्य बनाने के नाम पर ठगते थे। फिर अलग-अलग मद में रुपये ऐंठते थे। इस तरह आरोपी एनसीआर में कई लोगों को ठग चुके हैं।