फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrested for pressure for conversion and for rape

धर्मांतरण के लिए दबाव और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Arrested for pressure for conversion and for rape
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसाइटी निवासी तलाकशुदा के साथ युवक धर्म और असली नाम छुपाकर दो वर्षों से सहमति संबंध रह रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म भी किया। युवती ने शादी के लिए बार-बार कहा तो आरोपी ने बंधक बनाकर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया। युवती ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुरादाबाद निवासी आरोपी मुर्तजा उर्फ मृत्युंजय को गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण अधिनियम 2020, दुष्कर्म, मारपीट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि युवती (30) तलाक होने के बाद माता-पिता से अलग रह रही थी। युवती एक दवा कंपनी में कार्यरत थी। यहीं उसकी मुलाकात मुर्तजा से हुई। यहां साथ काम करने वालों ने युवती से मुर्तजा का नाम मृत्युंजय बताकर मिलाया था। धीरे-धीरे दोनों में मित्रता हुई और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इस दौरान दोनों ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में सहमति संबंध में रहने लगे। युवती का आरोप है कि शादी के लिए युवक से कई बार कहा, लेकिन वह अक्सर बात को टाल देता था। हर बार आरोपी कहता था कि वह जल्द ही शादी करेगा। एक बार घर में युवती ने मुर्तजा नाम से उसका आधार कार्ड देख लिया और पूछा तो मुर्तजा ने कहा कि इससे युवती का कोई मतलब नहीं है। वहीं, उसे जानकारी हुई कि मुर्तजा पहले से शादीशुदा भी है। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई तो आरोपी ने युवती से मारपीट की और उत्पीड़न करने लगा। इसके बाद मुर्तजा युवती की कुछ अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि बीते कुछ समय में आरोपी ने उससे ढाई लाख रुपये भी ले लिए। फ्लैट पर आरोपी के परिवार वाले भी आते रहते थे। बाद में आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और उसे जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने लगा। तंग आकर युवती ने मुर्तजा के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed