फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Arrest warrant against Bisarkh police station in-charge

Noida News: थाना बिसरख प्रभारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Fri, 22 Mar 2024 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Arrest warrant against Bisarkh police station in-charge
बिसरख थाना प्रभारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही के एक मामले में अदालत में पेश नहीं की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। महिला के इलाज में लापरवाही के मामले में अदालत के मांगने पर रिपोर्ट पेश नहीं करने और हाजिर नहीं होने पर बिसरख थाना प्रभारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र नागर बादलपुर ने बताया कि बिसरख निवासी धीरज ने प्रसव के लिए पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई।

मामले में पीड़ित पक्ष ने अदालत में दोषी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार की थी। अदालत ने 21 दिसंबर 2023 को थाने से रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं की गई। इसके बाद अदालत ने 19 जनवरी 2024 को थाना प्रभारी बिसरख को नोटिस दिया कि वह प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करें, लेकिन थाना प्रभारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। छह फरवरी 2024 को धारा 349 के तहत नोटिस दिया गया। साथ ही चिकित्सक की भूमिका के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट मांगी। 27 फरवरी को थाना प्रभारी बिसरख को भी तलब किया। थाना प्रभारी के हाजिर नहीं होने पर एसीजेएम प्रदीप कुमार की अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed