{"_id":"6a6de182cbfa58a7560fc33c","slug":"argument-over-electricity-in-whatsapp-group-turns-violent-youth-surrounded-and-beaten-up-in-greater-noida-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली को लेकर हुई कहासुनी खून-खराबे में बदली, युवक को घेरकर पीटा; देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली को लेकर हुई कहासुनी खून-खराबे में बदली, युवक को घेरकर पीटा; देखें
Sat, 01 Aug 2026 05:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Aug 2026 05:43 PM IST
सार
दादरी क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली को लेकर हुई कहासुनी खूनी झगड़े में बदल गई। दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन
कई लोगों ने युवक को घेरकर पीटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दादरी क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली को लेकर हुई कहासुनी खूनी झगड़े में बदल गई। दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बडपुर गांव निवासी संकित भाटी और आदित्य भाटी एक ही गांव के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रुप में चैट के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।
विज्ञापन
बताया गया कि संकित भाटी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आदित्य भाटी अपने साथियों के साथ पहुंचा और संकित को घेरकर उसके साथ मारपीट की। हमलावरों ने लात-घूंसों के साथ डंडों से भी हमला किया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन