{"_id":"5fc7ebe28ebc3e9bf00e218a","slug":"aradhya-got-name-and-fame-on-the-small-screen-at-the-age-of-7-noida-news-noi5517103174","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 साल की उम्र में छोटे पर्दे पर कमाल दिखा रही आराध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 साल की उम्र में छोटे पर्दे पर कमाल दिखा रही आराध्या
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में रहने वाली अराध्या सिंह।
- फोटो : Grnoida
7 साल की उम्र में छोटे पर्दे पर कमाल दिखा रही आराध्या
ग्रेटर नोएडा। मंच पर लोगों के सामने प्रदर्शन करने में बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों को पसीना आ जाता है। वहीं, ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी में रहने वाली सात साल की आराध्या सिंह ने छोटी सी उम्र में ही काफी कुछ हासिल कर लिया है। छोटे पर्दे पर आराध्या अजय देवगन और काजोल जैसे सुपरस्टारों के साथ विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। आराध्या अभिनय में ही नहीं माशर्ल आर्ट में भी एक्सपर्ट बनने की तैयारी में जुटी हैं।
डीपीएस स्कूल में कक्षा-2 में पढ़ने वाली आराध्या बहुत बात करती है। आराध्या तब और भी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई, जब 4 साल की उम्र में एक साबुन के विज्ञापन में वह ‘आपका चेहरा हमारे लिए लकी है’ बोलते हुई नजर आई। तब से लेकर अब तक कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। फिल्मी दुनिया में आराध्या का पहले से कोई नाता नहीं रहा है, इसके बावजूद भी अपनी प्रतिभा और बातूनी स्वभाव से खूब प्रभावित किया है। आराध्या ने तीन साल 6 महीने की उम्र में दक्षिण अफ्रीका में पहला शूट किया था। आराध्या के पिता अरविंद सिंह सनफॉर्मा कंपनी में कार्य करते हैं और मां आरती एचआर कंसल्टेंट हैं। आराध्या माशर्ल आर्ट एक्स्पर्ट अफजल खान की देखरेख में कराटे सीख रही हैं। एकेडमी की तरफ से हाल ही में आयोजित कराटे टैलेंट हंट प्रतियोगिता में आराध्या को बेस्ट काता अवॉर्ड मिला था। आराध्या को डांस का भी शौक है। वह बड़े होकर एस्ट्रोनॉट बनाना चाहती है।