{"_id":"6af5de57192ae2f043057553","slug":"appointments-in-kasturba-schools-will-be-on-a-contractual-basis-noida-news-c-23-1-lko1064-111812-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कस्तूरबा विद्यालयों में संविदा पर होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कस्तूरबा विद्यालयों में संविदा पर होंगी नियुक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए केवल महिला अभ्यर्थियों से पांच दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी गौतमबुद्धनगर जिले के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी पोर्टल से भर्ती का विज्ञापन और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।