{"_id":"686a960c627b3fb1b203b321","slug":"appointment-letter-handed-over-to-over-1400-nursing-and-para-medical-staffappointment-letter-handed-over-to-over-1400-nursing-and-para-medical-staff-noida-news-c-340-1-del1011-96543-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 1400 से ज्यादा नर्सिंग व पैरा मेडिकल स्टाफ को सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 1400 से ज्यादा नर्सिंग व पैरा मेडिकल स्टाफ को सौंपे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने किए वितरित, आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन को दिखाई हरी झंडी
नड्डा ने कहा - दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी जल्द दूर होगी
-- -- -- -- -- -- -- -
20 मोबाइल वैन को रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को विज्ञान भवन में दिल्ली सरकार के तरफ से आयोजित कार्यक्रम में 1388 नर्सिंग स्टाफ और 41 पैरा मेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन को भी हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी जल्द दूर होगी। दिल्ली का स्वास्थ्य सिस्टम वैश्विक स्तर का होगा।
15 साल के बाद नर्सिंग अधिकारियों और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों को नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। सरकार कर्मचारियों की भर्ती को तेजी से बढ़ा रही है। दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं पर काफी अधिक बोझ है। यहां देश के दूसरे राज्यों से भी मरीज आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) को मजबूत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना योजना दी गई। दिल्ली में अभी तक 4 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं जिनमें से 2 लाख कार्ड वय वंदना के तहत जारी हुए हैं। कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, रविंदर इंद्राज सिंह व मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया व बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहे।
हर माह खुलेंगे 100 आरोग्य मंदिर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले साल 31 मार्च तक पीएम-एबीएचआईएम के तहत दिल्ली के लिए आवंटित 1700 करोड़ रुपये का उपयोग करके 1100 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) स्थापित किए जाएंगे। इनमें से 100 एएएम तैयार हैं, जिनमें से 34 का उद्घाटन हो चुका है। बाकी इसी महीने शुरू हो जाएंगे। दिल्ली सरकार हर माह 100 एएएम का उद्घाटन करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। इस योजना के तहत हर विधानसभा में 15 एएएम और प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 150 एएएम होंगे।
विज्ञापन
घर-घर होगा आयुष्मान पंजीकरण
नड्डा ने कहा कि पीएम जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को कवर करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में 70 विशेष रूप से डिजाइन वैन चलाना एक नई पहल है। इनमें से 20 मोबाइल वैन को रविवार को हरी झंडी दिखाई गई। इनकी मदद से लाभार्थियों को उनके घर पर पंजीकृत किया जाएगा। वहीं, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन वैन की मदद से पात्र कम आय वाले परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकरण की सुविधा मिलेगी। इससे पंजीकरण में तेजी आएगी। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को 30 दिनों की अवधि के लिए समर्पित वैन आवंटित की गई है।
हर अस्पताल में जन औषधि केंद्र
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के हर अस्पताल में अब एक जन औषधि केंद्र है। इनकी मदद से सभी तक सस्ती व सुलभ दवाएं मिल पाना संभव हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 1,388 नर्सिंग व 41 पैरामेडिकल स्टाफ को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। इनकी मदद से अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर होगी।