{"_id":"61a3c0447b42f17084549b3e","slug":"apply-for-voter-id-card-till-30-mewat-news-noi61837521","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पहचान पत्र के लिए 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पहचान पत्र के लिए 30 तक करें आवेदन
विज्ञापन
नूंह। मतदाता पहचान पत्र के लिए युवा नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला के युवाओं से आह्वान किया कि ऐसे युवा जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है वे अपना वोट अवश्य बनवाएं। ऐसे युवा अपना नाम मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए निर्धारित फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं।
डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई वोटर हेल्पलाइन एप अब गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है। अब लोग मतदाताओं से संबंधित विभिन्न सेवाओं व सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कर प्रयोग कर सकते हैं। इसके माध्यम से मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करने के साथ-साथ मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं। एप पर शिकायत कर सकते हैं और फॉर्म भी भर सकते हैं। इसके जरिये वोटर कार्ड व अन्य परेशानियों का समाधान किया जा सकता हैं।