फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications sought by launching the scheme of Data Center and Medical Device Park

Noida News: डाटा सेंटर व मेडिकल डिवाइस पार्क की स्कीम लांच कर मांगे आवेदन

Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Applications sought by launching the scheme of Data Center and Medical Device Park
डाटा सेंटर व मेडिकल डिवाइस पार्क की स्कीम लांच कर मांगे आवेदन
विज्ञापन

-ग्रेनों व यमुना प्राधिकरण को करीब 55 हजार करोड़ का करना होगा निवेश, 10 हजार लोगाें को मिल सकेगा रोजगार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राधिकरण ने मंगलवार को डाटा सेंटर के 13 भूखंडों की योजना लांच करते हुए चार जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन खोल दिए हैं। यदि इन सभी भूखंडों का आवंटन होता है तो करीब 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश होंगे। इससे प्राधिकरण को लगभग 1000 करोड़ रुपये की आमदनी होगी। उधर, यमुना प्राधिकरण ने तीन स्कीम लांच करते हुए आवेदन मांगने शुरू कर दिए हैं। इनमें डाटा पार्क के पांच, संस्थागत के 11 और मेडिकल डिवाइस के 66 भूखंड लांच किए गए हैं। इन सभी भूखंडों की जमीन दोनों प्राधिकरण के कब्जे में है। ग्रेनों व यमुना प्राधिकरण को करीब 55 हजार करोड़ का निवेश करना होगा, जिससे 10 हजार लोगाें को रोजगार मिल सकेगा


दरअसल, पिछले दिनों शासन ने प्रदेशभर के प्राधिकरणों को पत्र भेजकर निर्देश दिया था कि कोई भी संस्था ऐसी जमीन पर कोई योजना नहीं लाए, जिसकी जमीन उनके कब्जे में नहीं हो। यदि ऐसा किया तो अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसे देखते हुए दोनों प्राधिकरण फूंक-फूंककर कदम रखते हुए योजना लांच कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नॉलेज पार्क-5 में दो और टेकजोन में 11 डाटा सेंटर भूखंडों की योजना लांच करते हुए आवेदन मांगे है। यह भूखंड 4047 वर्ग मीटर से लेकर 1.07 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है। इस स्कीम की पूरी जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट (www.greaternoidaauthority.in) और भारतीय स्टेट बैंक के वेब पोर्टल (https://etender.sbi) से अपलोड की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन ही माने जाएंगे। प्रोसेसिंग फीस छह जुलाई तक तथा डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख आठ जुलाई है। सीईओ रितु माहेश्वरी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा डाटा सेंटर के हब के रूप में तेजी से उभरा है। उधर, सीईओ यीडा का कहना है कि उसी जमीन पर योजना लाई गई है जो प्राधिकरण के कब्जे में है। आवंटन होते ही कब्जा दे दिया जाएगा। यह करीब 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed