{"_id":"65afe355d5e11e1d250f5c18","slug":"applications-for-recruitment-of-10-thousand-home-guards-from-today-noida-news-c-340-1-del1011-37570-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 हजार होमगार्डों की भर्ती के लिए आज से आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 हजार होमगार्डों की भर्ती के लिए आज से आवेदन
विज्ञापन
नवंबर में एलजी ने भर्ती के लिए दी थी मंजूरी, अधिसूचना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। होम गार्ड महानिदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली सरकार) की ओर से होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार दिल्ली में होमगार्ड के 10285 पदों पर भर्ती की जानी है। आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होगी और 13 फरवरी तक चलेगी। भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक्स सर्विसमैन अधिकतम आयु 54 वर्ष तय की गई है। आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई कम से कम 165 सेमी व महिलाओं के लिए 152 सेमी होनी चाहिए। भर्ती में भाग लेने के लिए अधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर आवेदन करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। बता दें कि एलजी वीके सक्सेना ने भर्ती के लिए मंजूरी दी थी। इसकी अधिसूचना अब जारी की गई है। ब्यूरो