{"_id":"68e66ebe6903f03ae20328a5","slug":"application-process-begins-for-46-posts-in-railways-under-sports-quota-noida-news-c-23-1-lko1064-77534-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में 46 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में 46 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू
Wed, 08 Oct 2025 07:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर की वेबसाइट rrcpryj.org पर नोटिफिकेशन जारी, दो नवंबर तक जमा होंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। स्पोर्ट्स कोटे के तहत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से 46 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती 23 अलग-अलग खेलों में कुल 46 पद के खिलाड़ियों के लिए की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर के भी इच्छुक खिलाड़ी दो नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें क्रिकेट, हॉकी, कुश्ती, टेबल टेनिस, स्विमिंग, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, जूडो, लॉन टेनिस, शूटिंग, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, कबड्डी, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि भर्ती तीन अलग-अलग वेतन स्तर (पे लेवल) पर की जाएगी। लेवल एक ग्रेड पे 1800 में सबसे अधिक 25 पदों पर भर्ती होगी। इसमें कुश्ती, हॉकी, वेट लिफ्टिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, कबड्डी, स्विमिंग, बास्केटबॉल समेत 23 स्पर्धाएं शामिल हैं।
कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, स्विमिंग, बास्केटबॉल में केवल पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। अन्य हॉकी, वेट-लिफ्टिंग, एथलेटिक्स में महिला-पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। तीन ग्रेड पे 1900 से 2000 में 16 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुष वर्ग में बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, जिम्नास्टिक व महिला वर्ग में हॉकी, एथलेटिक्स और महिला व पुरुष वर्ग में क्रिकेट, वेट-लिफ्टिंग, बैडमिंटन आदि में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं, लेवल चार व पांच ग्रेड पे 2400 व 2800 में पांच पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुष वर्ग में एथलेटिक्स, जूडो, लॉन टेनिस, शूटिंग और महिला वर्ग में बैडमिंटन में आवेदन भरे जा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में खिलाड़ियों को कुल 100 अंकों के आधार पर परखा जाएगा।
ट्रायल 40 अंक, खेल उपलब्धि 50 अंक और शैक्षणिक योग्यता 10 अंक है। जो खिलाड़ी ट्रायल में 'फिट' पाए जाएंगे, वही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। उम्मीदवार एनसीआर की वेबसाइट www.rrcpryj.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र 18 से 25 वर्ष तो शैक्षिक योग्यता 10वीं से स्नातक तक है।