{"_id":"68d18185b46dc3ba9e0d7f7e","slug":"appeal-to-spread-the-benefits-of-gst-to-people-by-giving-flowers-na-news-c-23-1-lko1064-76058-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फूल देकर जीएसटी का फायदा लोगों तक पहुंचाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फूल देकर जीएसटी का फायदा लोगों तक पहुंचाने की अपील
विज्ञापन
- दादरी विधायक तेजपाल नागर सोमवार को दुकानदारों से मिले और जीएसटी सुधार पर चर्चा की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जीएसटी की दरों में कटौती का फायदा आमजन तक पहुंचे। इसे सुनिश्चित करने के लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर खुद दुकानदारों के बीच सोमवार को पहुंचे। जहां जीएसटी सुधार पर उन्होंने दुकानदारों से संवाद किया। वहीं, स्लैब में बदलाव से कम हुई दरों का फायदा आमजन तक पहुंचाने में सहयोग के लिए भी अपील की।
विधायक तेजपाल नागर का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीएसटी सुधार के प्रयास को आमजन तक पहुंचाने के लिए वह खुद दुकानदारों से जाकर मिल रहे हैं। सोमवार को दादरी में इसको लेकर दुकानदार व स्थानीय लोगों से संवाद किया। यहां हुए विकास कार्य को लेकर भी लोगों से बातचीत हुई। उनको अब तक हुए कामों के अलावा भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कुछ काम ऐसे भी हैं जोकि सालों से कागजों पर ही चालू थे। उनमें से एक जारचा–खोगड़ा मार्ग के बीच राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। स्थानीय बच्चों के लिए इससे शिक्षा का नया मार्ग खुलेगा।
विधायक ने लोगों को बताया कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव न केवल व्यापारियों और उद्यमियों को राहत देगा। बल्कि, प्रत्यक्ष रूप से आमजन के जीवन में भी सुख-सुविधा और सस्ता जीवनयापन सुनिश्चित करेगा। यह देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और दिशा देगा। हमारी डबल इंजन की सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इसके साथ ही विकास की रफ्तार किसी भी सूरत में धीमी नहीं हो। दादरी में भी विकास पूरी तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रदेश ही नहीं पूरे देश में दादरी विधानसभा को माॅडल के तौर पर प्रस्तुत किया जाए, ऐसे काम यहां कराए जाने हैं।