फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Appeal made to the Principal Secretary to conduct RWA elections

Noida News: आरडब्ल्यूए चुनाव कराने के लिए प्रमुख सचिव से लगाई गुहार

Thu, 28 Aug 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Appeal made to the Principal Secretary to conduct RWA elections
नोएडा। सेक्टर-108 के आरडब्ल्यूए द्वारा समयबद्ध चुनाव न कराने के कारण लगभग डेढ़ वर्ष पहले डिप्टी रजिस्ट्रार ने कालातीत घोषित कर दिया था। साथ ही नई कार्यकारिणी गठित होने तक कालातीत आरडब्ल्यूए द्वारा दैनिक व्यय के अतिरिक्त अन्य व्यय और नीतिगत निर्णय लिए जाने पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अब निवासियों ने चुनाव के बाबत प्रमुख सचिव से गुहार लगाई है। सेक्टर निवासी योगेश शर्मा ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए कई बार चुनाव अधिकारी नियुक्त किए लेकिन अभी तक चुनाव नहीं करा पाए। इससे संबंधित मामले से जिलाधिकारी को भी कई बार अवगत कराया गया लेकिन स्थिति अभी भी जस की तस है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में सक्रिय आरडब्ल्यूए न होने के कारण चारों तरफ बदहाली का आलम है जिससे निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed