फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anunay's family in shock, mother returns from Dubai with daughters

Noida News: सदमे में अनुनय का परिवार, बेटियों के साथ दुबई से लौटीं मां

Thu, 06 Nov 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Anunay's family in shock, mother returns from Dubai with daughters
परिवार को सांत्वना देने वाले पड़ोसियों और रिश्तेदार का दिनभर लगा रहा तांता
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अमेरिका के लास वेगास में मंगलवार को सेक्टर-12 निवासी मशहूर सोशल मीडिया इनफ्ल्यूएंसर अनुनय सूद (32) की मौत से परिवार सदमे में है। फैंस और रिश्तेदार उनके माता-पिता को सांत्वना देने के लिए बृहस्पतिवार को दिनभर घर आते रहे। उनकी मां दोनों बेटियों के साथ दुबई से घर पहुंचीं।


सेक्टर-12 के डी ब्लॉक में उनके माता-पिता राहुल सूद और रितु सूद रहते हैं। अनुनय अक्सर अपने माता-पिता से मिलने आते रहते थे। 2017 से वह यूट्यूबर बनने के बाद अक्सर दूसरे देशों की यात्रा करते थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अनुनय की दो बड़ी बहनें रचिता और इशिता दुबई में रहती हैं। अनुनय घर में सबसे छोटे और इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

उनके पिता राहुल गाजियाबाद में भेल के कर्मचारी रह चुके हैं। मां रितु गृहिणी हैं। फिलहाल अपनी बेटियों के पास दुबई गई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही वह बेटियों संग बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे नोएडा पहुंचीं। सूचना पर पड़ोसी राहुल से मिलने पहुंचे। इस दौरान राहुल ने उनका बेटा अनुनय कुछ दिन पहले ही अमेरिका में एक नए प्रोजेक्ट के सिलसिले में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताए आखिरी के कुछ दिन
अनुनय ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें वह लास वेगास की सड़कों पर स्पोर्ट्स कारों के बीच नजर आ रहे थे। उन्होंने लिखा था, ‘यकीन नहीं होता कि मैंने यह वीकेंड अपने सपनों की मशीनों और लीजेंड्स के बीच बिताया।’ शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि कार्डियक अरेस्ट के चलते अनुनय की मौत हुई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यूट्यूबर के माता-पिता 1994 से नोएडा में रह रहे हैं। सोशल मीडिया इनफ्ल्यूएंसर अनुनय मार्केटिंग फर्म भी चलाते थे। इससे उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई थी।

तीन साल तक फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 में रहे



स्विट्जरलैंड के पहाड़ों से लेकर आइसलैंड की झीलों और टोक्यो की गलियों तक की कहानी बताने वाले अनुनय लगातार तीन साल (2022-24 तक) फोर्ब्स इंडिया की टॉप-100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल रहे। फोर्ब्स ने उन्हें दुबई बेस्ड फोटोग्राफर से सम्मानित किया था। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं जबकि यूट्यूब पर करीब चार लाख सब्सक्राइबर्स हैं। उनके साथ काम करने वाली टीम भी लगातार सुबह से ही परिजनों से मिलने के लिए बेताब नजर आए।




एक हफ्ते में शव आने की संभावना
स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुनय का शव अमेरिका से लाने के लिए उनकी टीम और उनकी मंगेतर वृंदा शर्मा पूरा प्रयास कर रही हैं। वह अमेरिका में ही है। अभी कई जांचें जारी हैं। उम्मीद की जा रही है कि करीब हफ्तेभर में उनका शव नोएडा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed