फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Another rewarded criminal of Ravi Kana gang arrested

Noida News: रवि काना गिरोह का एक और इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
Another rewarded criminal of Ravi Kana gang arrested
- एमबीए पास आरोपी कंपनियों से स्क्रैप का रखता था हिसाब
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। सरिया और स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। शनिवार को गिरोह का एक और बदमाश तरुण छोंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एमबीए पास तरुण गिरोह के लिए स्क्रैप के ठेके हथियाने का काम करता था। साथ ही स्क्रैप के काम का सारा हिसाब-किताब रखता था। तरुण पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना बीटा-2 में मुकदमा दर्ज है। इससे पहले शुक्रवार को गिरोह के इनामी बदमाश अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

थाना बीटा-2 के प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से हरियाणा के सोहना निवासी तरुण छोंकर गाजियाबाद के विजयनगर में रहता है। पुलिस को तरुण के बीटा-2 क्षेत्र में आने की खबर मिली। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एटीएस गोल चक्कर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तरुण जबरन स्क्रैप का ठेका हथियाने का काम करता था। वह फैक्ट्रियों और बिल्डर साइट पर जाकर लोगों को धमकाता था।
विज्ञापन


सरगना और महिला सहयोगी अब भी फरार
जनवरी में रवि काना गिरोह के 16 बदमाशों को खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इनमें मधु नागर, अमन शर्मा, अफसार, राशिद अली, प्रहलाद, महकी नागर, राजकुमार नागर, अनिल नागर, आजाद नागर, विकास नागर, विक्की और अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह को जेल भेजा जा चुका है।जबकि सरगना रवि काना व उसकी महिला सहयोगी काजल झा फरार है। दोनों के विदेश भागने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed