फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angry residents threw garbage outside the maintenance office

नाराज निवासियों ने मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर फेंका कूड़ा

Fri, 29 Oct 2021 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angry residents threw garbage outside the maintenance office
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी में पड़ा कूड़ा। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी के सफाई कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर है। आरोप है कि बिल्डर ने दो माह का वेतन नहीं दिया है। वहीं, हड़ताल के कारण सोसाइटी में साफ-सफाई नहीं हो रही है। इससे नाराज निवासियों ने बृृहस्पतिवार को मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंककर विरोध दर्ज कराया। वहीं वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन मांगने पर बार-बार आश्वासन दे दिया जाता है। दिवाली का त्योहार आ रहा है। ऐसे में उनको पैसों की जरूरत है। वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। तीन दिन से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस कारण सोसाइटी में कूड़ा नहीं उठ रहा है। इससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। घरों के बाहर भी कूड़ा जमा हो गया है। इससे परेशान होकर बृहस्पतिवार को लोगों ने मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर कूड़ा फेंका दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचशील ग्रींस वन में हड़ताल जारी
ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से काम करना बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। सफाई कर्मचारी वेतन देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सफाई नहीं होने से निवासी परेशान हैं। गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed