फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Angels scheme shut down, youth dies due to lack of timely treatment: AAP

फरिश्ते योजना बंद, समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत : आप

Thu, 14 Aug 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Angels scheme shut down, youth dies due to lack of timely treatment: AAP
नई दिल्ली। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने लोगों की जान बचाने वाली दिल्ली के फरिश्ते योजना को बंद कर दिया है। इस कारण सड़क हादसों के पीड़ितों की जान खतरे में पड़ रही है। भारद्वाज ने मंगलवार को हुई एक घटना का हवाला देते हुए कहा कि 26 वर्षीय अमन झा की समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई।
विज्ञापन

अमन को सड़क दुर्घटना के बाद तीन निजी अस्पतालों में ले जाया गया लेकिन इलाज नहीं मिला। बाद में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अगर फरिश्ते योजना चालू होती तो अमन की जान बच सकती थी। पूर्व आप सरकार ने यह योजना शुरू की थी जिसके तहत सड़क पर घायल किसी भी व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर पूरा इलाज दिल्ली सरकार के खर्चे पर किया जाता था। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि पहले भी उपराज्यपाल ने योजना को रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed