फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anganwadi worker met MLA

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलीं विधायक से

Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker met MLA
नूंह। जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मांगों की तरह अब अगले सप्ताह विधानसभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व उनकी सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर गूंज रहेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायक 8 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के उप नेता व नूंह विधायक आफताब अहमद को ज्ञापन दिया। विधायक ने कहा कि जिले की अन्य मांगों की तरह उनकी समस्याओं को भी अगले सप्ताह मुख्यमंत्री के समक्ष विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की तरह भाजपा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी मुंह की खाएगी। कांग्रेस पार्टी अंत समय तक कार्यकर्ताओं के साथ है। आज भाजपा की नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। इससे कर्मचारी वर्ग सबसे अधिक उपेक्षित हो रहा है। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन की जिला प्रधान रीटा धारीवाल ने विधायक आफताब अहमद को बताया कि उन्होंने 2 नवंबर को अपनी मांगों के समाधान के बारे में सरकार व विभागों को आंदोलन व हड़ताल पर मांग पत्र भेजा था। 20 नवंबर को दोबारा प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों के माध्यम से हड़ताल का मांग पत्र व नोटिस भेजा। लेकिन सरकार व विभागों की तरफ से मांगों पर बातचीत नहीं की।
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगे
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की करीब 20 मांगे हैं, जिनमें मुख्य रूप से वर्कर्स व हेल्पर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, हेल्पर्स को न्यूनतम 24000 रुपये व हेल्पर्स को 16000 रुपये दिए जाए, आंगनबाड़ी वर्कर्स को 5 लाख रुपये व हैल्पर्स को 3 लाख रुपये रिटायरमेंट लाभ लागू किया जाए व रिटायरमेंट पेंशन लागू की जाए। प्रधानमंत्री द्वारा सितंबर 2018 में की गई वर्कर्स को 1500 रुपये व हैल्पर्स को 750 रुपये को एरियर समेत दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने दिलाया भरोसा
विधायक आफताब अहमद ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वो उनके मांगों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी जजपा सरकार महिला कर्मचारियों को उनका हक दें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक उनकी लड़ाई लड़ेगी। आफताब अहमद ने इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज हर वर्ग सड़क पर प्रदेश सरकार की नीतियों से परेशान होकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी उनका पूरा हक नहीं मिल रहा है जबकि कोरोना काल से लेकर अब तक उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। बीजेपी जजपा सरकार से उनके हकों के लिए वो हर संभव लड़ाई में सहयोग देंगे। इस दौरान पीसीसी सदस्य चौधरी महताब अहमद ने भी कहा कि सीएलपी उपनेता चौधरी आफताब अहमद की अगुवाई में इस मामले में पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed