फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anganwadi children will study through LCD

Noida News: एलसीडी के माध्यम से पढ़ाई करेंगे आंगनबाड़ी के बच्चे

Thu, 04 Sep 2025 01:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 04 Sep 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi children will study through LCD
फोटो11सक्षम में चयनित आंगनबाड़ी केंद्र । संवाद
कासगंज। जिले के वर्ष 2023-24 में सक्षम चयनित किए गए नौ आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे अब एलसीडी के माध्यम से अपनी पढ़ाई करेंगे। शासन से इन केंद्रों के लिए आपूर्ति कर दी गई है। विभाग ने आपूर्ति मिलने के बाद इन केंद्रों को बच्चों की एलसीडी के माध्यम से पढा़ई कराने के लिए तैयारी शुरू हो गई है।जिले में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। सरकार की ओर आंगनबाड़ी केंद्रों पर से तीन से छह साल तक के बच्चों को प्री प्राइमरी शिक्षा की व्यवस्था लागू की है। केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए सक्षम योजना शुरू की गई है। वर्ष 2023-24 में अमांपुर विकास खंंड के तीन तथा गंजडुंडवारा विकास खंड के छह केंद्रों को योजना के तहत चयन किया गया। धनराशि आने के बाद इन केंद्रों पर वॉल पेंटिग, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का कार्य तो कर लिया गया। एलसीडी की आपूर्ति शासन से होनी थी। इसका इंतजार किया जा रहा था। अब शासन से इसकी आपूर्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed