फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An IT engineer was duped of Rs 50 lakh in the name of trading

Noida News: ट्रेडिंग के नाम पर आईटी इंजीनियर से 50 लाख की ठगी

Thu, 10 Jul 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
An IT engineer was duped of Rs 50 lakh in the name of trading
विदेशी स्टॉक में निवेश की फर्जी ट्रेनिंग देकर झांसे में लिया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने विदेशी स्टॉक में ट्रेडिंग के नाम पर आईटी इंजीनियर से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जालसाजों ने टेलीग्राम पर इंजीनियर से संपर्क कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्रेनो वेस्ट स्थित सोसाइटी में रहने वाले विजय वर्मा आईटी इंजीनियर हैं। 15 फरवरी को उनके पास टेलीग्राम पर एक मैसेज आया। इसमें शेयर मार्केट में निवेश करने पर रकम दोगुना होने की बात कही थी। संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को बुल्समार्केट कंपनी का कर्मचारी बताया। इसके बाद कई दिनों तक विदेशी स्टॉक में निवेश की ट्रेनिंग दी और शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी। जालसाजों ने पीड़ित को झांसे में लेकर एक फर्जी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा दिया और रकम को फर्जी तरीके से बढ़ा हुआ दिखाया गया। झांसे में आकर पीडि़त ने तीन बैंक खातों से 14 बार में 40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जालसाजों ने मूल रकम को दो गुना होने की जानकारी दी। इसके बाद अलग अलग मद में 10 लाख रुपये और ट्रांसफर करा लिए। जब मुनाफे समेत रकम निकालने का पीड़ित ने प्रयास किया तो ठगों ने 30 प्रतिशत कर के रूप और रकम की मांग की। जब पीड़ित ने रकम देने से मना किया तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ दिया। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और एनसीआरपी पोर्टल पर इसकी शिकायत की। अब साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब उन खातों के बारे में पता लगा रही है जिनमें ठगी की रकम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed