{"_id":"68c1c8290067e6966a0b12f4","slug":"an-interstate-drug-smuggler-arrested-with-2-kg-768-grams-of-opium-na-news-c-128-1-slko1008-144004-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो किलो 768 ग्राम अफीम सहित एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो किलो 768 ग्राम अफीम सहित एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर काबू
विज्ञापन
डबवाली। पकड़ा गया आरेपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
कालांवाली। सीआईए कालांवाली टीम ने गांव सालम खेड़ा से दो किलो 768 ग्राम अफीम सहित अंतर्राज्यीय नशा तस्कर थाना मनातू जिला पलामू झारखंड निवासी मुकलेश यादव उर्फ मित्र रंगैया को काबू किया। युवक शादियों में वेटर का काम करता है और साथ ही अफीम भी बेचता है।
उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली संदीप धनखड़ ने बताया कि प्रभारी सीआईए कालांवाली स्टाफ उप निरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ गांव औढ़ा के बस अड्डा से मंडी डबवाली की तरफ जा रहे थे। जब वे गांव सालम खेड़ा के नजदीक पहुंचे तो एक युवक अपने दाहिने कंधे पर पिट्ठू बैग लिए खड़ा था।
वह युवक पुलिस टीम को आता देख एकदम से मुंह फेरकर खड़ा हो गया। पुलिस टीम ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर उक्त युवक को काबू कर लिया। पकड़े युवक से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें दो किलो 768 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
मुकलेश यादव के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत थाना ओढां में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं, पुलिस टीम प्रभारी ने बताया कि उक्त युवक विवाह शादियों में वेटर का काम करता है और झारखंड से अफीम लाकर ओढां, संगरिया और डबवाली में तस्करी करता है।
आरोपी मुकलेश यादव उर्फ मित्र को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।