फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   An Indian Oil executive director committed suicide by jumping from 17th floor in Noida suicide note found

UP: 'दुनिया में मैं अब और जीना नहीं चाहता...', सुसाइड नोट में यह लिख इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने दी जान

Mon, 05 Jan 2026 12:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Jan 2026 12:27 PM IST
सार

नोएडा में एक सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरकर हुई इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को कार्यकारी निदेशक का सुसाइड नोट मिला है। इस में आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।

विज्ञापन
An Indian Oil executive director committed suicide by jumping from 17th floor in Noida suicide note found
noida suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-104 स्थित सोसाइटी की 17वीं मंजिल से गिरकर हुई इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक की मौत के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। फ्लैट से मिला एक पन्ने का यह सुसाइड नोट अंग्रेजी में लिखा गया है। 7-8 लाइन के इस नोट में मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है और न ही कोई आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो नोट में लिखा है कि अब आगे और जीना नहीं चाहता। परिजनों के नाम लिखने के साथ प्रेम जताया गया है और संपत्ति का वारिस भी बताया गया है। इसके साथ ही इंडियन ऑयल परिवार का भी आभार जताया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। साथ ही अन्य पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। मूलरूप से कानपुर के इंदिरानगर के रहने वाले अजय गर्ग इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन दिल्ली में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अचानक से 17वीं मंजिल से गिरे थे अजय
वर्तमान में अजय एटीएस वन हेमलेट सोसाइटी में रह रहे थे। शनिवार को अचानक से 17वीं मंजिल से गिरे थे। इस सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया था लेकिन आत्महत्या, हादसा या अन्य किसी घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। 

 

जांच के दौरान सेक्टर-39 थाना पुलिस को यह सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी से मोबाइल में नेटवर्क न होने की बात कहकर अजय फ्लैट की बालकनी में चले गए थे। इसके कुछ देर बाद अजय का शव कंपाउंड में मिला। इस पहलू की भी पुलिस जांच कर रही है। 
 

सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं
उधर, पिता की मौत की जानकारी होने पर मुंबई में नौकरी करने वाला बेटा घर पहुंचा। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार किया। एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस को जांच में सुसाइड नोट मिला है। इसमें किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है, परिवार के प्रति प्यार जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed