{"_id":"61f2f916b20d4f37561c6e9b","slug":"amit-shah-went-door-to-door-seeking-votes-for-tejpal-in-tughlapur-noida-news-noi629043824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुगलपुर में अमित शाह ने तेजपाल के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुगलपुर में अमित शाह ने तेजपाल के लिए घर-घर जाकर मांगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को दादरी विधानसभा के तुगलपुर क्षेत्र में डोर-टू-डोर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के प्रत्याशी तेजपाल नागर को चुनाव में जीत दिलाकर विकास, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा का वादा किया। शाह को देखने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे-बुजुर्ग और अन्य भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए थे।
करीब दो घंटे की देरी से पांच बजे तुगलपुर पहुंचे अमित शाह ने युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से मिलकर भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान छतों पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर उन्होंने अभिवादन किया। उन्होंने गीता सागर, कुमुद शर्मा, धर्मवती आदि महिलाओं के घर जाकर तेजपाल को वोट देने की अपील की। तुगलपुर में शाह तीन सौ मीटर तक चले और लोगों से मिले। कमांडो और पुलिस सुरक्षा से घिरे शाह से मिलने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं में जद्दोजहद रही, लेकिन भीड़ के कारण 15 मिनट बाद ही वे नॉलेज पार्क में सभा करने रवाना हो गए। उनके साथ सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, प्रत्याशी तेजपाल नागर आदि नेता मौजूद रहे।
स्थानीय नेताजी के घर न पहुंचने पर सांसद का विरोध
परी चौक के पास बने गुर्जर शोध संस्थान के पास कुछ भाजपा नेता अमित शाह का स्वागत करने के लिए खडे़ थे, लेकिन तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृहमंत्री सीधे तुगलपुर चले गए। ऐसे में उनके न पहुंचने पर कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई। वहीं, तुगलपुर में ही एक भाजपा नेता ने भी उनके स्वागत के लिए तैयारी की थी, लेकिन शाह नॉलेज पार्क चले गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जमकर स्थानीय सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी के कुछ वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल भी हो गए।