फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amit Jani gets threatened again

अमित जानी को फिर से मिली धमकी

Tue, 22 Oct 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amit Jani gets threatened again
अमित जानी को फिर मिली धमकी
विज्ञापन

नोएडा। हिंदूवादी नेता और उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी को दस घंटे के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार आधी रात करीब ढाई बजे अमित के पास एक वर्चुअल नंबर (फोन करने वाले की पहचान नहीं हो सकती) से फोन आया और जान से मारने की धमकी दी गई। इससे पहले रविवार शाम करीब पांच बजे अमित के गार्ड को बुर्के वाली महिला ने एक धमकी भरा पत्र दिया था। नोएडा पुलिस ने अमित जानी के आवास पर दो सिपाही तैनात कर दिए हैं।

अमित जानी ने बताया कि रविवार शाम को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद आधी रात ढाई बजे एक अज्ञात नंबर से दो बार फोन आया। कॉलर ने गुजराती भाषा में जान से मारने की धमकी दी। वह बार बार खान बाबा नाम का जिक्र कर रहा था। कॉलर ने कहा कि मैं पांच दिनों से नोएडा में हूं, घर से निकलते ही तुम्हें जान से मार दूंगा। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed