{"_id":"6ae33bfce64caf4ab40b749e","slug":"amenity-shri-guru-harikrishna-and-heartfulness-emerge-as-champions-in-the-national-football-championship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110532-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में एमेनिटी, श्री गुरु हरिकृष्ण और हार्टफुलनेस बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में एमेनिटी, श्री गुरु हरिकृष्ण और हार्टफुलनेस बने चैंपियन
विज्ञापन
फोटो
एस्टर पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर, अंडर-19 में मेजबान स्कूल ने संयुक्त रूप से हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026-27 का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीन आयु वर्गों में अलग-अलग स्कूलों ने खिताब जीते। अंडर-14 में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर, अंडर-17 में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल और अंडर-19 में हार्टफुलनेस इंटरनेशनल स्कूल ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीनों ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए क्वालीफाई किया हैं। वहीं, मेजबान उमा पब्लिक स्कूल ने अंडर-19 वर्ग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज ने बताया कि अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबलों में एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर पहले, श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल, तिरुप्पुर दूसरे और श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल व विनमोर अकादमी, जक्कूर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में एमेनिटी के योगेश को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और मोहम्मद आसिफ को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया। श्री शक्ति के इकबाल सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर बने।
अंडर-17 वर्ग में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पहले, ग्रेनो का एस्टर पब्लिक स्कूल दूसरे और वेलम्मल विद्यालय, वनगरम व अराफा इंग्लिश स्कूल, अत्तूर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। श्री गुरु हरिकृष्ण के राजू सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और के पाओना सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बने। एस्टर के राधे को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में हार्टफुलनेस इंटरनेशनल स्कूल ने पहला और ममता मॉडर्न स्कूल, विकासपुरी ने दूसरा और मेजबान उमा पब्लिक स्कूल व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गंगवा ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान प्राप्त किया। हार्टफुलनेस के आदित्य को सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और रितेश को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया। ममता मॉडर्न स्कूल के गोविंद नारायण पांडेय सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बने।
विज्ञापन
ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी जेपी शर्मा, विशिष्ट अतिथि भाजपा दिल्ली प्रदेश के महामंत्री विष्णु मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल की प्रधानाचार्य व निदेशक सुनीता शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक हिमांशु राज, अंकित भाटी ने टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया गया।