फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Amar Ujala impact Greater Noida police head constable and 2 constables suspended for taking bribe from couple detained from hotel room

अमर उजाला की खबर का असर: होटल में पकड़े गए प्रेमी युगल को रिश्वत लेकर छोड़ने वाले तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 18 Sep 2021 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 18 Sep 2021 05:04 PM IST
सार

आरोप है कि यहां युवक-युवती के परिजन को भी बुला लिया गया और बिना कार्रवाई के छोड़ने के एवज में रुपये की मांग की गई। आरोप है कि इस दौरान युवक-युवती के परिजनों से दस-दस हजार रुपये और साझेदार से 50 हजार रुपये वसूले गए।

विज्ञापन
Amar Ujala impact Greater Noida police head constable and 2 constables suspended for taking bribe from couple detained from hotel room
रिश्वत लेते वक्त की तस्वीर - फोटो : वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के परी चौक पुलिस चौकी में ओयो होटल में पकड़े गए प्रेमी युगल व संचालक से छोड़ने के नाम पर 70 हजार रुपये वसूलने के मामले की प्राथमिक जांच के बाद एक हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल सचिन बालियान व अंकित कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों के रुपये लेते हुए का वीडियो भी वायरल हुआ था और अमर उजाला ने वीडियो फुटेज समेत प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। प्रेमी युगल भाई बहन का पहचान पत्र दिखाकर परीक्षा देने ग्रेनो आने की बात कहकर होटल पर रुके थे। आलाधिकारियों ने मामले की जांच एसीपी प्रवीण कुमार सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन


पुलिसवाले को हुई होटल में कपल के रुकने जानकारी तो साथियों संग पकड़ने पहुंचा
बीटा-2 थाना क्षेत्र में ओयो होटल चलाने वाले एक युवक ने जानकारी दी थी कि बुधवार को उनके होटल पर एक पुलिसकर्मी पहुंचा था। उस दौरान उसे होटल में एक युवक-युवती के रुकने की जानकारी हो गई। बाद में वह अपने अन्य साथियों को लेकर वहां पहुंचा। इसमें युवक-युवती के बहन भाई के बजाय प्रेमी युगल होने की जानकारी हुई और वह होटल में मौजूद संचालक व प्रेमी युगल को लेकर परी चौक पुलिस चौकी पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये वसूलने का वीडियो बना लिया
आरोप है कि यहां युवक-युवती के परिजनों को भी बुला लिया गया और बिना कार्रवाई के छोड़ने के एवज में रुपये की मांग की गई। आरोप है कि इस दौरान युवक-युवती के परिजनों से दस-दस हजार रुपये और साझेदार से 50 हजार रुपये वसूले गए। लेकिन रुपये वसूलने के दौरान का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया गया।


यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले की जांच प्रचलित है, आगे अन्य कार्रवाई की जाएंगी। जांच में चौकी प्रभारी की मौजूदगी और संलिप्तता नहीं पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed