{"_id":"6a871442601b9b5d010b5518","slug":"amar-ujala-impact-construction-of-dilapidated-road-begins-noida-news-c-1-noi1095-4631457-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला इंपैक्ट : बदहाल सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला इंपैक्ट : बदहाल सड़क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
खबर का असर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
अमर उजाला ने मंगलवार को प्रमुखता से उठाई थी सड़क की समस्या
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-118 की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को सड़क पर गिट्टी डालकर गड्ढों को भरने और रास्ते को समतल करने का काम किया गया। जल्द ही सड़क को पक्का करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
बता दें कि अमर उजाला ने मंगलवार को सेक्टर-118 की बदहाल सड़कों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए और अजनारा अंब्रोसिया सोसाइटी के आसपास की सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू कराया गया। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से सोसाइटी और सेक्टर के लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता था। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार कई लोग इन गड्ढों के कारण चोटिल भी हो चुके हैं।
अब सड़क पर गिट्टी डालकर गड्ढे भरने और उसे समतल करने का काम शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सोसाइटी निवासियों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने और अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया। उनका कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क सुधार का काम शुरू होना राहत की बात है। स्थानीय लोगों ने सड़क का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में पूरी तरह राहत मिल सके।