फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alok becomes President of the Tax Bar Association.

Noida News: टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आलोक

Mon, 28 Sep 2026 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Alok becomes President of the Tax Bar Association.
ग्रेटर नोएडा। द टैक्स बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव अधिकारी अधिवक्ता आरके सज्जन की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अधिवक्ता आलोक कुमार यादव को अध्यक्ष और अधिवक्ता नितिन यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में अधिवक्ता नीरज भारद्वाज को महासचिव और अधिवक्ता राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। अधिवक्ता एमएच नकवी संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। वहीं, आयकर से जुड़े मामलों के लिए अधिवक्ता प्रवीण गहलोत को सचिव आयकर और जीएसटी के लिए अधिवक्ता जसप्रीत सिंह को सचिव जीएसटी चुना गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अधिवक्ता देवेंद्र सिंह, अधिवक्ता महेश कुमार और अधिवक्ता केशव झा को शामिल किया गया है। इसके अलावा अधिवक्ता फैयाजुल हक और अधिवक्ता मनोज कुमार को को-ऑप कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। अधिवक्ता आरके सज्जन को पदेन (एक्स-ऑफिसियो) सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed