{"_id":"69cd425a55493a2f6c03ddc8","slug":"allegations-of-foul-smell-emanating-from-the-ac-coffin-of-the-dead-body-kept-in-the-house-noida-news-c-23-1-lko1064-91342-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मकान में रखे शव के एसी कॉफिन से बदबू आने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मकान में रखे शव के एसी कॉफिन से बदबू आने का आरोप
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- --
-ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 की घटना, शव सड़ने का आरोप
-पड़ोसियों ने शिकायत की तो हटाया बदबूदार एसी कॉफिन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर तीन के एक मकान से काफी बदबू आने का मामला सामने आया है। पड़ोसियों का आरोप है कि जब वे मकान के पास पहुंचे तो देखा कि वहां शव के एसी कॉफिन रखे हैं। आशंका है कि इनमें से किसी में रखा शव सड़ गया था। जिससे बदबू आ रही थी। जब इस संबंध में पड़ोसियों ने मकान में रहने वाले से पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। आरोप है कि शिकायत के बाद रात में बदबूदार चीज को वहां से हटा दिया गया।
सेक्टर-3 में रहने वाले लोगों ने बताया कि मंगलवार को जिस मकान से बदबू आ रही थी, वो डी ब्लॉक में मुख्य सड़क की तरफ है। काफी बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान में रहने वाले लोगों को शिकायत की और बदबू का कारण पूछा। मकान में झांककर देखा तो वहां शव के 5 से 6 एसी कॉफिन रखे थे। आशंका है कि किसी एसी कॉफिन में शव को लाकर वहां रखा गया होगा। सड़ने पर शव से बदबू आने लगी। आरोप है कि शिकायत करने के बाद रात में बदबूदार चीज को वहां से हटा दिया गया। वहीं बुधवार को निवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस से जांच करने की मांग की है।
वहीं बिसरख कोतवाली के प्रभारी का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो टीम को मौके पर भेजकर जांच करा ली जाएगी।