फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of fraud

Noida News: एयरपोर्ट के पास जमीन का सपना टूटा, ठग लिए 14.5 लाख रुपये

Mon, 15 Sep 2025 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
allegation of fraud
-न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत 5 के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। जेवर एयरपोर्ट के नजदीक जमीन दिलाने के नाम पर 14.50 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी चंद्र विजय सिंह ने शिकायत की है कि पिछले वर्ष नोएडा सेक्टर-122 निवासी प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र और सौरभ से मिलकर जमीन खरीदने की बात की थी। उन्हाेंने रबूपुरा क्षेत्र के मेहंदीपुर गांव से कृषि की जमीन दिलाई थी। साथ ही उसे जल्द ही जमीन का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था और प्राधिकरण की तरफ से 7 प्रतिशत आबादी प्लाट भी मिलने की बात कही थी। प्रॉपर्टी डीलर ने मेहंदीपुर गांव में जमीन और कागजात भी उन्हें दिखाए थे। कुछ दिन बाद आरोपियों ने मेहंदीपुर निवासी एक महिला की 1265 वर्ग मीटर जमीन का बैनामा कराकर 14.50 लाख रुपये ले लिए। जिसका बैनामा जेवर रजिस्ट्री कार्यालय में कर दिया गया। पैसे देने के बाद प्लांट पर पहुंचे तो उन्हें मालूम हुआ कि महिला सिर्फ दसवीं हिस्सेदारी है। प्रॉपर्टी डीलर ने इतनी ही पैसे में रबूपुरा कस्बे में सवा दो बीघा जमीन लेने का ऑफर दिया था। छानबीन करने पर वह जमीन भी विवादित निकली। आरोपी की 1 साल बीत जाने के बाद भी उनके पैसे वापस नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed