{"_id":"68c16cd9fdb7fedef30fa55c","slug":"allegation-of-fraud-grnoida-news-c-23-1-lko1064-74644-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 12 लाख का प्लाॅट का सपना बना लूट का साैदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 12 लाख का प्लाॅट का सपना बना लूट का साैदा
विज्ञापन
- आवासीय प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट कराकर हड़प लिए रुपये
-कोतवाली में मामला दर्ज न होने पर ली न्यायालय की शरण, न्यायालय के आदेश पर 10 आरोपियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। दिल्ली निवासी एक महिला ने दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मूंजखेड़ा गांव निवासी एक किसान पर आवासीय प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट कर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिलने पर न्यायालय में गुहार लगाई। बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता अर्चना भार्गव ने शिकायत में कहा है कि उन्होंने साल 2012 में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के मुंजखेड़ा गांव निवासी धर्मपाल, मेघराज व महेशचंद आदि किसानों से 7 प्रतिशत का 150 मीटर आवासीय प्लॉट नक्शा 11 के आधार पर 12 लाख रुपये में खरीदा था। इस प्लॉट का रजिस्टर्ड अग्रीमेंट कराया था। इसके बाद भी किसानों ने प्लॉट को फर्जी दस्तावेज तैयार कर संदीप गुप्ता आदि निवासी दिल्ली को बेच दिया। साल 2024 में पीड़िता को उसके प्लॉट को अन्य लोगों को बेचने की जानकारी हुई। आरोप है कि पीड़िता ने किसानों से गांव आकर बात की तो किसानों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मेघराज, महेशचंद, संदीप गुप्ता, इमला, विवेक, सचिन, अंकित, रघुवीर, शिव रिसोर्स व श्वेता सिंघल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।