फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Allegation of dispensing medicines different from those prescribed at the district hospital.

Noida News: जिला अस्पताल में पर्चे से अलग दवा देने का आरोप

Thu, 03 Sep 2026 09:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Allegation of dispensing medicines different from those prescribed at the district hospital.
मरीज ने जिलाधिकारी और अस्पताल प्रशासन से की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर डॉक्टर के पर्चे से अलग दवा दिए जाने का मामला सामने आया है। नोएडा फेज-2 निवासी महिला मरीज ने अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर तैनात कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मरीज ने दवा मिलने के बाद नाम की जांच की तो मामले का पता चला।
मरीज मेहरुन्निशा ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन और जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह एक सितंबर को सुबह करीब 8:30 बजे सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल पहुंची थीं। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद वह दवा वितरण काउंटर पर पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने डॉक्टर के पर्चे पर लिखी दवा के बजाय दूसरी दवा दे दी। उनके अनुसार, डॉक्टर ने सीरप लैक्टुलोज लिखी थी, जबकि काउंटर से लेवोसेटिरिजिन हाइड्रोक्लोराइड सीरप दी गई।
विज्ञापन

मरीज ने तीन सितंबर को अस्पताल प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर कहा कि सरकारी अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर इस तरह की लापरवाही मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि दवा वितरण काउंटर पर अक्सर भीड़ रहती है। ऐसे में जल्दबाजी के कारण दवा वितरण में गलती की आशंका बनी रहती है। उन्होंने काउंटर पर दवा वितरण व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
वर्जन
इस संबंध में अबतक शिकायत की कॉपी हमारे पास नहीं आई है। शिकायत आते ही मामले की जांच की जाएगी। -डॉ. अशोक कुमार झा, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed