फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alipur fire: Corporation was not aware of illegal factory

अलीपुर अग्निकांड : निगम को नहीं थी अवैध फैक्ट्री की जानकारी

Fri, 16 Feb 2024 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Alipur fire: Corporation was not aware of illegal factory
लाल डोरे के भीतर अवैध रूप से चलाई जा रही थी फैक्ट्री
विज्ञापन

जोनल डीसी को सघन तलाशी अभियान चलाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
अलीपुर गांव में लाल डोरे के भीतर घने रिहायशी इलाके में पेंट की फैक्ट्री चलाई जा रही थी और नगर निगम को इसकी जानकारी नहीं थी। बृहस्पतिवार को आग लगने की जानकारी मिलने के बाद जोनल उपायुक्त पवन कुमार खसरा संख्या 894 पर मौके पर पहुंचे तो अवैध फैक्ट्री की जानकारी हुई।

इस इलाके में तैनात स्थानीय बिल्डिंग डिपार्टमेंट और फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग के अधिकारी को भी इसकी जानकारी नहीं थी। जोनल उपायुक्त ने बताया कि स्थानीय लोग निगम कर्मियों के साथ कई बार दबंगई कर चुके हैं। जांच करने गई टीम पर हमला भी कर चुके हैं। एक एलआई को स्थानीय लोगों ने कार्यालय में ही घेरकर धमकाया था। अग्निकांड के बाद निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रही फैक्ट्रियों का पता लगाने और पुलिस फोर्स के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

हादसा भ्रष्टाचार का परिणाम : राजा इकबाल सिंह

निगम में नेता विपक्ष व पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह ने अग्निकांड को भ्रष्टाचार का परिणाम बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की अक्षमता और निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण ये हादसा हुआ। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मेयर को पद से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed