फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alcohol smuggling through camels, five accused arrested

Noida News: ऊंटों के जरिए शराब की तस्करी, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Alcohol smuggling through camels, five accused arrested
-----------ध्यानार्थ-- फरीदाबाद व बदायुं के लिए उपयोगी
विज्ञापन

-पुलिस से बचने के लिए राजस्थान से खरीदकर लाए थे ऊंट
- डेढ़ साल से जंगल के रास्ते दे रहे थे वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली में ऊंटों के जरिए शराब तस्करी सामने आई है। आरोपी फरीदाबाद से अवैध शराब को ऊंटों के जरिए जंगल के रास्ते दिल्ली लाते थे। दक्षिण जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने ऊंटों का इस्तेमाल कर दक्षिण दिल्ली में जंगल के रास्ते शराब तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों विनोद भड़ाना, सुनील भड़ाना, राहुल, अजय और सौरभ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से शराब के 42 कॉर्टन और तीन ऊंट जब्त किए गए हैं।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि शराब तस्करों ने पुलिस चौकियों और पुलिस के गश्ती दलों से बचने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया था। ये शराब के कॉर्टन को ऊंटों पर लादकर उन्हें जंगली इलाकों और कच्चे रास्तों से ले जाते थे, जिससे उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता था। उन्होंने बताया कि ऊंटों का इस्तेमाल अधिकतर रात के समय किया जाता था, ताकि शराब की खेप को चुपचाप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके। पुलिस उपायुक्त चौहान ने बताया कि एएटीएस प्रभारी उमेश यादव को संगम विहार के वन क्षेत्र से अवैध शराब की एक खेप की तस्करी के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने जंगल में घेराबंदी की। इस बीच आरोपियों को ऊंटों पर आते हुए देखा। पुलिस ने रोककर जांच की तो उनके पास से कुल 42 कार्टन अवैध शराब और 24 बीयर की बोतलें बरामद की गईं। सभी पांचों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। ऊंटों को पशु कल्याण एजेंसियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

-----
पुलिस की सख्ती के चलते अपनाया ये तरीका -
आरोपी करीब डेढ़ साल से ऊंटों के जरिए शराब की तस्करी कर रहे थे। ये करीब डेढ़ साल पहले अलवर से एक ऊंट खरीद कर लाए। जब शराब तस्करी ठीक से होने लगी तो सात-आठ महीने पहले दो ऊंट और ले आए थे। पुलिस ने जब सड़क मार्ग आदि जगहों पर सख्ती बढ़ा दी तो आरोपियों ने ये तरीका अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
पहले से मामले दर्ज हैं-
पछोला मोहल्ला, अनंगपुर, फऱीदाबाद निवासी विनोद भड़ाना (48) पर पहले से मामला दर्ज नहीं है। पछोला मोहल्ला, अनंगपुर, फऱीदाबाद निवासी सुनील भड़ाना (38) पर गोविंदपुरी थाने में दिल्ली एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज है। संगम विहार, नई दिल्ली निवासी राहुल (22) पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। संगम विहार, नई दिल्ली निवासी अजय (25) की पहले 11 मामलों में संलिप्तता रही है। ग्राम भेंटा, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ (26) के आपराधिक रिकार्ड का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed