फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhilesh secures a spot in the national team after winning gold

Noida News: स्वर्ण जीतकर अखिलेश ने राष्ट्रीय टीम में बनाई जगह

Wed, 30 Sep 2026 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh secures a spot in the national team after winning gold
देवरिया में आयोजित हुए  स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में गोल्उ जीतने वाले ग्रेटर नोएडा के गुरु रंजीत
फोटो --
विज्ञापन



-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में आगरा के पहलवान को 8-7 से दी मात

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के उभरते पहलवान अखिलेश ने राज्य स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। उनकी उपलब्धि से परिवार, गुरु रंजीत अखाड़े और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
देवरिया में 24 से 29 सितंबर तक आयोजित उत्तर प्रदेश स्कूली प्रतियोगिता में अखिलेश ने शानदार प्रदर्शन किया। सेक्टर डेल्टा-1 निवासी अखिलेश ने क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के अरविंद को 6-4 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में उन्होंने गोरखपुर हॉस्टल के पहलवान गौरव को 4-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में अखिलेश का सामना आगरा के सुमित से हुआ। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन अखिलेश ने आखिरी दौर में शानदार दांव लगाते हुए 8-7 अंकों से जीत दर्ज की और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश सेक्टर-37 स्थित गुरु रंजीत अखाड़े में कोच रंजीत पहलवान की निगरानी में अभ्यास करते हैं। कोच ने बताया कि अखिलेश ने दबाव के बावजूद आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए। उनकी सफलता पर योगी भाटी, वनिश प्रधान, जितेंद्र भाटी समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed