फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhil Bhartiya Sanskrit Yuva Mahotsav celebrated Closing ceremony in Noida on Sunday

नोएडा: संस्कृत युवा महोत्सव का हुआ समापन, आखिरी दिन विद्वानों ने बताई यज्ञ की महत्ता

Mon, 31 Dec 2018 04:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 31 Dec 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
Akhil Bhartiya Sanskrit Yuva Mahotsav celebrated Closing ceremony in Noida on Sunday
Sanskrit Yuva Mahotsav
रविवार 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत आर्य युव महोत्सव 21 कुण्डिय यज्ञ के साथ आरंभ हुआ। यज्ञ ब्रह्म डॉ. जयेंद्र कुमार ने उपस्थित आर्यजनों को यज्ञ की महत्ता बताई। 
विज्ञापन


इसके बाद दीप प्रज्जवल किए जाने के साथ संस्कृत संस्कार सम्मेलन प्रारम्भ हुआ। सम्मेलन में विभिन्न विद्वानों ने उपदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अमेठी शिक्षण संस्थान की डॉ. अमिता चौहान चेयरपर्सन के बतौर पाधारीं और उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा आयोजित महोत्सव के विशेषताएं बताई। 
विज्ञापन


डॉ. अमिता चौहान और उत्तर प्रदेश संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्रा संस्कृत और संस्कृत के क्षेत्र में किए कार्यों के लिए आर. एल. लवानिया, अशोक गुलाटी, अशोक आनंद, रविंद्र सेठ आदि महानुभावों को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य युव महोत्सव के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्रा ने समस्त विद्वानों, संन्यासियों, प्रताभागियों व संयोजक मंडलों का धन्यवाद किया और इस प्रकार के आयोजनों को भविष्य में कराने का आश्वासन दिया। 


इस अवसर पर संस्था के सचिव आर. एल. लवानिया, अशोक आनंद, कोषाध्यक्ष सतीश ग्रोवर, अधिष्ठानी सीमा आर्या, रविंद्र सेठ, प्राचार्य आदेश आर्य, देवेंद्र एवं समस्त सदस्य व नोएडावासियों ने उपस्थिति दर्ज की। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed