फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ajay Rai met Hariom's family and assured them of help

Noida News: हरिओम के परिजनों से मिले अजय राय, दिलाया मदद का भरोसा

Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ajay Rai met Hariom's family and assured them of help
फतेहपुर में मृतक हरिओम के परिजनों से मिलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
रायबरेली। ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में चोर समझ कर युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। दलित युवक की हत्या के बाद से कांग्रेस खासी सक्रिय है। सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पहुंचे, जहां वे मृतक हरिओम वाल्मीकि के पिता गंगादीन से मिले और कहा कि यूपी में अब अन्याया कि खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन



गत बुधवार की रात फतेहपुर के पूरे तुराब अली गांव निवासी हरिओम वाल्मीकी पैदल अपनी ससुराल ऊंचाहार देहात में पत्नी पिंकी और बच्ची से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उनको कुछ लोगों ने रोका और रात के समय यहां आने का कारण पूछा। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण हरिओम ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर भीड़ में शामिल युवकों ने उनको जमकर पीटा। बेसुध हरिओम कुछ नहीं बोले और अचानक उनके मुंह से राहुल गांधी निकला था। इस पर भीड़ ने उपहास उड़ाया और पीटना बंद नहीं किया। अधिक चोट लगने से हरिओम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन




रविवार को हरिओम की पिटाई का वीडियो दिल्ली तक पहुंचा तो सांसद राहुल गांधी ने फतेहपुर स्थित हरिओम के पिता गंगादीन और भाई शिवओम से बात की और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर के पूरे तुराब अली गांव पहुंते। वहां पर उनको देखकर मृतक हरिओम के पिता गंगादीन लिपट कर रोने लगे। कहा कि ...अरे काहे मार दीन्हिन, हमसे पैसा रुपया मांग लेत तो सब कुछ बेच कर दई देत। हरिओम की मां केवलादेवी बेटे की मौत से सदमे में हैं। परिजनों की आंखों में आंसू देखकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी भावुक हो गए।



इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हरिओम के आखिरी शब्द राहुल गांधी की पुकार के थे। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासन में दलितों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।




दलित उत्पीड़न तेजी से बढ़ा : अविनाश

लखनऊ में भी हरिओम की हत्या के मामले पर राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह जघन्य अपराध है। उत्तर प्रदेश में पिछले दस सालों में दलित उत्पीड़न काफी तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed