Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air quality worsens again in a single day; pollution levels rise

Noida News: एक दिन में फिर बिगड़ी हवा, बढ़ा प्रदूषण

Wed, 18 Nov 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Air quality worsens again in a single day; pollution levels rise
16 दिन बाद मिली राहत रही बेअसर, नोएडा का एक्यूआई 155 से बढ़कर 214 पहुंचा; ग्रेनो में भी बढ़ा प्रदूषण
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। प्रदूषण से मिली राहत महज एक दिन में खत्म हो गई। 16 दिनों बाद सुधरी हवा फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई। बुधवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया। मंगलवार को यह 155 था। सेक्टर-110 और सेक्टर-62 की हवा बेहद खराब रही। यहां एक्यूआई क्रमशः 313 और 321 दर्ज किया गया।
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी बढ़कर 228 पहुंच गया। मंगलवार को यह 157 दर्ज किया गया था। यहां घोड़ी बछेड़ा के आसपास का क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा। इसका एक्यूआई 254 दर्ज किया गया। यमुना सिटी में एक्यूआई 218 बताया गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। हवा में नमी अधिक होने से 19 से 24 नवंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। इससे प्रदूषण कम होने की संभावना नहीं है। दिन में भी दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर
क्षेत्र एक्यूआई
सेक्टर-62
321
सेक्टर-110
313
घोड़ी बछेड़ा 254
ग्रेनो वेस्ट
241
सेक्टर-150
233
नॉलेज पार्क-3
229
दादरी
213
यमुना सिटी
205
सेक्टर-39
181
सेक्टर-125
171
सेक्टर-1
154
सेक्टर-116
146

लापरवाही कम नहीं, सड़क से उड़ रही धूल
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच निर्माण कार्यों में लापरवाही जारी है। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 के पी-ब्लॉक में अधूरी सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। रामलीला मैदान के पीछे सड़क पर गिट्टी डालकर निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। वाहनों की आवाजाही से दिनभर धूल उड़ती रहती है।

स्थानीय निवासी अमित शर्मा और पंकज कुमार ने बताया कि सड़क से दिनभर वाहन गुजरते हैं। इससे धूल का गुबार उठता है। आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed