फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air quality deteriorates in NCR, Meerut's AQI reaches 226

Noida News: एनसीआर में बिगड़ने लगी हवा के सेहत, 226 पहुंचा मेरठ का एक्यूआई

Sat, 18 Oct 2025 03:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Air quality deteriorates in NCR, Meerut's AQI reaches 226
मोदीपुरम (मेरठ)। दीपावली पर्व से पहले ही हवा की सेहत बिगड़ने लगी है। एक्यूआई का स्तर 200 पार चल रहा है। एनसीआर में बढ़ता एक्यूआई चिंता का विषय है। ग्रेप सिस्टम लागू हो जाने के बाद भी एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ रहा है। प्रतिवर्ष की तरह ग्रेप सिस्टम लागू कर सभी विभागों को जिम्मेदारी दे दी गई, लेकिन अधिकांश विभागों के कार्य कागजों में ही चल रहे हैं। मेरठ शहर का एक्यूआई बढ़कर 226 के स्तर पर पहुंच गया है। शहर से लेकर देहात तक खुले में रोड डस्ट पड़े हैं, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क से धूल उड़ रही है, परंतु पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य बिना ढके किए जा रहे हैं और सड़कों पर धुआं उगलते वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। एक्यूआई का स्तर ऑरेंज श्रेणी में चल रहा है, जो दीपावली पर अतिगंभीर श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 256, गाजियाबाद का 307, बागपत का 216 एक्यूआई दर्ज किया गया। मेरठ शहर के विभिन्न इलाकों में गंगानगर 214, जयभीमनगर 205, पल्लवपुरम 259, बेगमपुल 245, दिल्ली रोड 251 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी भुवन प्रकाश यादव का कहना है कि निगरानी के लिए टीम गठित की गई है। प्रतिबंधित ईंधन का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed