फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air pollution, viral infection are giving painful cough to people

Noida News: हवा में प्रदूषण, वायरल संक्रमण लोगों को दे रहे दर्द भरी खांसी

Tue, 19 Mar 2024 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Air pollution, viral infection are giving painful cough to people
हेड---
विज्ञापन

हवा में प्रदूषण, वायरल संक्रमण लोगों को दे रहे दर्द भरी खांसी
- जिला संयुक्त अस्पताल में 40 फीसदी से अधिक बढ़े वायरल संक्रमण और गले में दिक्कत के मरीज
- लोगों की शिकायत, 15 दिन तक चल रही खांसी
- डॉक्टरों का कहना, यह एलर्जिक ग्रेन्यूलर फैरिंजाइटिस की बीमारी

फोटो--- मरीजों की लाइन और दोनों डॉक्टर की फोटो जरूर लगा लें।
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मौसम में बदलाव और हवा में मौजूद प्रदूषण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। वायरल संक्रमण के बाद शुरू हुई खांसी जाने का नाम ही नहीं ले रही है। मरीज को एक बार संक्रमण होने के बाद बुखार और जुकाम के साथ खांसी कुछ समय के बाद एलर्जिक ग्रेन्यूलर फैरिंजाइटिस बीमारी में बदल जा रही है। कई बार इलाज शुरू करने में देरी मरीज को एक महीने से अधिक समय तक परेशान कर रही है। इसकी वजह से जिला संयुक्त अस्पताल में भी करीब 40 फीसदी तक मरीज बढ़ गए हैं।
जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन डॉ. एसपीएस संधू ने बताया कि कई बार खांसी को लोग वायरल संक्रमण समझ लेते हैं। अगर यह एक सप्ताह से अधिक समय ठीक होने में ले रही है तो गले के डॉक्टर को जरूर दिखाएं। बड़ी संख्या में मरीजों में देखने को मिल रहा है कि गले में दाने होने से सूजन और दूसरी दिक्कतें बनी हुई हैं। इससे सूखी खांसी जैसी दिक्कत बन रही है। गले से दाने खत्म होने में 15 से 20 दिन का समय लग जाता है। इस समय रोजाना ईएनटी ओपीडी में करीब 60 से 80 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, फिजिशियन डॉ. मो. खालिद का कहना है कि वायरल संक्रमण से भी खांसी बढ़ी है। करीब 350 मरीज रोजाना मेडिसिन ओपीडी और 250 मरीज ऑनलाइन ओपीडी में दिखाने आ रहे हैं। करीब 600 मरीज ऐसे हैं जो वायरल संक्रमण की वजह से परेशान हैं। अधिकांश में खांसी की दिक्कत बताई जाती है। मौसम में तेजी से हुए बदलाव के अलावा कोरोना का संक्रमण और प्रदूषण भी दिक्कत कर रहा है। इसकी वजह से संक्रमण के पूरी तरह खत्म होने में भी सात से 10 दिन तक का समय लग रहा है। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि जरूरत से पहले ही लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया। ठंडा पानी पीने के साथ एसी व पंखे का उपयोग शुरू कर दिया है। इससे भी संक्रमण ठीक होने की जगह बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट--
जिले में 22 कोविड पॉजिटव सक्रिय
सीएमओ के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में कोविड के केस बढ़े हैं। सोमवार के डाटा के मुताबिक जिले में कोविड के 22 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि, सभी को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। उनका नियमित रूप से फीडबैक भी स्वास्थ्य विभाग ले रहा है। अस्पतालों में एंटीजन जांच भी बढ़ाई गई है।

इनसेट--
दिन में पहुंचा 32 डिग्री पारा
मौसम में भी तेजी से बदलाव हुआ है। दिन के समय अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं रात के समय पारा 14 डिग्री बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में अंतर अधिक होने से लोग जहां रात के समय ठंड का सामना कर रहे हैं। वहीं, दिन के समय उनको पंखा और एसी की मदद लेनी पड़ रही है। इससे भी वायरल संक्रमण बढ़ रहा है।

इनसेट--
ग्रेटर नोएडा की हवा में प्रदूषण
खराब मौसम के अलावा जिले की हवा भी खराब बनी हुई है। इससे भी लोगों के गले के संक्रमण बने हैं। सोमवार को भी ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में रही। वहीं, नोएडा में जरूरी हवा सुधरी हुई मिली। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 202 और नोएडा में 147 रहा।

इनसेट--



टॉकिंग हेड-
मरीजों में सूखी खांसी बहुत अधिक मिल रही है। इसके मरीज बढ़े हुए हैं। इसकी वजह एलर्जिक ग्रेन्यूलर फैरिंजाइटिस की वजह से गले में दाने होना है। इसे ठीक होने में 15 से 20 दिन का समय लगता है। ऐसे में अगर एक सप्ताह से अधिक खांसी दिख रही है तो विशेषज्ञ डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

- डॉ. एसपीएस संधू, ईएनटी सर्जन, जिला संयुक्त अस्पताल

मौसम में बदलाव की वजह से वायरल संक्रमण इस समय बहुत तेजी से बढ़ा है। बुखार के अलावा गले में खराश और सूखी खांसी के मरीज सबसे अधिक मिल रहे हैं। 3800 की कुल ओपीडी में 15 से 20 मरीज केवल वायरल संक्रमण के हैं। मरीजों में सामान्य से अधिक समय भी ठीक होने में लग रहा है।
- डॉ. अनुराग सागर, वरिष्ठ फिजिशियन, जिला संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed