फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air pollution started increasing, AQI reached near red zone

बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, रेड जोन के करीब पहुंचा एक्यूआई

Thu, 28 Oct 2021 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Air pollution started increasing, AQI reached near red zone
दोपहर 1 बजे महामाया फ्लाईओवर से ली गई तस्वीर में छाया स्मॉग।
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा और नोएडा की हवा प्रदूषित होना शुरू हो गई है। दोनों शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रेड जोन के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को ग्रेनो का एक्यूआई 275 और नोएडा का एक्यूआई 267 रहा है। जबकि दो दिन पहले एक्यूआई येेलो जोन में चल रहा था। रविवार को बारिश होने के कारण वायु प्रदूषण में सुधार हो गया था। सोमवार को एक्यूआई ग्रीन जोन में 100 से नीचे पहुंच गया था। बारिश और हवा का असर कम होने से ही एक्यूआई बढ़ना शुरू हो गया है। बुधवार को एक्यूआई येलो जोन से ऑरेंज जोन में पहुंच गया था। जबकि, बृहस्पतिवार को ग्रेनो का एक्यूआई 275 पहुंच गया है, जो 300 के करीब है।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार तक एक्यूआई रेड जोन में पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी आंकड़ों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा देश के प्रदूषित टॉप टेन शहरों से बाहर रहे। सबसे प्रदूषित शहर बल्लभगढ़ रहा। वहां का एक्यूआई रेड जोन में 342 रहा था। वहीं प्रदूषण नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्राधिकरण की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। दिवाली नजदीक आते ही शहर में प्रदूषण की परेशानी फिर बढ़ने लगी है। शहर की आबोहवा में घुलते प्रदूषण के कण सांसों का संकट बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम कई बदलाव के चरण से गुजर रहा है। ऐसे में दिवाली तक हवा की रफ्तार घट रही है। इससे प्रदूषण बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

साइलेंट जोन में हॉर्न बजाना पड़ेगा महंगा, 10 हजार का कटेगा चालान
जनपद में साइलेंट जोन में हॉर्न बजाना महंगा पड़ सकता है। अगर यहां कोई हॉर्न बजाता पकड़ा गया तो दस हजार रुपये का चालान होगा। इसके लिए साइलेंट जोन में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इस संबंध में कुछ दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, शहर भर में प्रेशर हॉर्न बजाने वाले वाहनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि साइलेंट जोन में अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, कोर्ट और धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के आसपास के इलाके आते हैं। इन स्थानों पर अगर कोई हॉर्न बजाता है तो कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9971009001 जारी किया है। इस पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed