फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air India check-in system down

Noida News: एअर इंडिया की चेक-इन प्रणाली ठप

Wed, 05 Nov 2025 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
Air India check-in system down
-एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे तक परेशान रहे यात्री, मैनुअल प्रक्रिया भी नहीं आई काम
विज्ञापन

-एअर इंडिया की घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर की 40 उड़ानें रहीं प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर बुधवार को एअर इंडिया की उड़ानों के यात्रियों को चेक-इन के दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ी। एयरलाइन की चेक-इन प्रणाली का सर्वर दोपहर करीब डेढ़ घंटे तक पूरी तरह ठप रहा, जिससे यात्रियों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एअर इंडिया के कर्मचारियों ने मैनुअल प्रक्रिया से काम शुरू किया, लेकिन उससे भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।


सर्वर ठप रहने के कारण एअर इंडिया की करीब 40 उड़ानें प्रभावित हुईं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई। दोपहर तीन बजे से शुरू हुई यह दिक्कत शाम तक बनी रही और शाम साढ़े सात बजे तक स्थिति पूरी तरह नहीं संभल सकी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, बुधवार को आईजीआई से संचालित होने वाली कुल उड़ानों में लगभग 85 प्रतिशत उड़ानें विलंब से रवाना हुईं, जिनमें औसतन 40 मिनट की देरी दर्ज की गई। यात्रियों का कहना था कि एयरलाइन की ओर से तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी समय रहते साझा नहीं की गई, जिससे कई लोग अपनी कनेक्टिंग उड़ानों के छूटने को लेकर परेशान रहे। विशेष रूप से पश्चिम एशिया की उड़ानों के यात्री इस वजह से काफी चिंतित दिखाई दिए। करीब सवा घंटे बाद सर्वर ने धीरे-धीरे काम करना शुरू किया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article