फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ahead of Diwali, AQI reaches 266, dust and smoke particles high

Noida News: दिवाली से पहले ही एक्यूआई 266 पहुंचा, धूल और धुएं के कण अधिक

Sat, 18 Oct 2025 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 18 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Ahead of Diwali, AQI reaches 266, dust and smoke particles high
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिले में पर्यावरण हर रोज बिगड़ रहा है। दिवाली से पहले ही एक्यूआई बढ़कर 266 पर पहुंच गया है। यह इस सीजन का सबसे अधिक है। जबकि वीरवार को एक्यूआई 225 था। इसमें धूल और धुएं के कण अधिक मिले हैं। वहीं ग्रैप-1 की शर्तों की पालना नहीं की जा रही है। ऐसे में एक्यूआई के लगातार बढ़ने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
जिले में शुक्रवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद ही एक्यूआई ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। धूल के कण बढ़ने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। जिले में शाम को एक्यूआई 245 पर था। यह रात करीब आठ 266 पर पहुंच गया। हवा की गति सात किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार रही। जिले में 12 अक्तूबर को एक्यूआई 228, 13 को 2010 और 16 अक्तूबर को 242 था। शुक्रवार को पर्यावरण खराब मिली। पीएम 2.5 की मात्रा 242 मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने से धूल या धुआं ऊपर नहीं जा पाता। ऐसे में पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप ने बताया कि ग्रैप-1 लागू किया गया है। नियमानुसार इसकी पालना करना अनिवार्य है। फैक्टरियों में किन कारणों से प्रदूषण हो रहा है। इसका जल्द ही पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रैप:1 की शर्तों पर नहीं काम
पानीपत समेत दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-1 लागू है। तीसरे दिन दिन भी इनकी अनुपालना नहीं की गई है। इसका असर पर्यावरण पर देखा जा रहा है। वहीं धान के अवशेष जलाने के भी मामले सामने आने लगे हैं। वीरवार को कुराना गांव में एक किसान ने दो एकड़ में फसल अवशेष जला दिए थे। किसान पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed