फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agreement between Changwan City and Noida for industrial development

औद्योगिक विकास के लिए चंगवान सिटी और नोएडा के बीच करार

Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Agreement between Changwan City and Noida for industrial development
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी।
नोएडा। नोएडा ने औद्योगिक विकास के लिए दक्षिण कोरिया की चंगवान सिटी के साथ सिस्टर सिटी के लिए समझौता (एमओयू) किया। लखनऊ में शासन स्तर पर वर्चुअल रूप में समझौते पर हस्ताक्षर हुए। नोएडा की ओर से प्राधिकरण के चेयरमैन संजीव मित्तल और चंगवान सिटी की ओर से वहां के मेयर हूह सुंगमू ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्राधिकरण से मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी और एसीईओ नेहा शर्मा भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से दक्षिण कोरिया में भारत की राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन भी शामिल हुईं। उन्होंने दोनों शहरों को बधाई देने के साथ दूतावास स्तर पर पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंगवान सिटी और नोएडा प्राधिकरण ने निवासियों को प्रदान की जाने वाली जरूरी और अवस्थापना सुविधाओं, अपने क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी दी गई। चंगवान सिटी के मेयर हूह सुंगमू ने इस समझौते को दक्षिण कोरिया और भारत के परंपरागत सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों शहर पारस्परिक लाभकारी मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देते हुए मानव संसाधन, संस्कृति, पर्यटन, आर्थिक गतिविधियों आदि के क्षेत्र में आपसी आदान-प्रदान को भी बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

वहीं, संजीव मित्तल ने नोएडा क्षेत्र के संबंध में जानकारी देते हुए यहां की अवस्थापना और आधारभूत संरचना को निवेश के लिए उपयुक्त बताया। साथ ही एमओयू कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन देने वाली सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें नोएडा में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया और भारत में निवेश के लिए इच्छुक कंपनियां भी मौजूद रहीं। इनमें वेलटम कंपनी लिमिटेड, समह्यून कंपनी लिमिटेड और भारतीय कंपनी अंबर इंटरप्राइजेज प्रमुख हैं। अंबर इंटरप्राइजेज ने चंगवान सिटी में निवेश की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण की सीईओ ने बताया कि नोएडा में कुछ वर्षों के दौरान निवेश को बढ़ावा मिला है। रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। समझौते से विदेशी निवेश की संभावनाओं में वृद्धि होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि चंगवान शहर अत्याधुनिक तकनीक के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। कुछ महीने पहले डीएमआरसी ने दिल्ली में बगैर ड्राइवर वाली मेट्रो चलाने की शुरुआत की है। यह मेट्रो चंगवान शहर में बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed