फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agra College releases merit list for law, counselling from 12th

Noida News: आगरा कॉलेज में विधि की मेरिट सूची जारी, 12 से काउंसलिंग

Fri, 07 Nov 2025 02:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Agra College releases merit list for law, counselling from 12th
आगरा। आगरा कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 की एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कट ऑफ (मेरिट लिस्ट) सूची जारी कर दी गई है। 12 से काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्रों को साथ में लाना होगा। कट ऑफ मेरिट सूची वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. चित्र कुमार गौतम ने बताया कि एलएलबी प्रथम वर्ष में 300 सीटें हैं। काउंसलिंग का आयोजन विधि संकाय में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। मेरिट में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, कॉलेज ऑनलाइन फॉर्म की प्रति, 425 रुपये की रसीद और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

विधि प्रवेश संयोजक प्रो. रीता निगम ने बताया कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। मीडिया समन्वयक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि प्रवेश प्राप्त होने के बाद 5 कार्य दिवस में प्रवेश शुल्क जमा न करने पर अभ्यर्थी का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ग कट ऑफ मेरिट काउंसलिंग तिथि
सामान्य वर्ग 154.05 12 नवंबर
अन्य पिछड़ा वर्ग 146.30 13 नवंबर
अनुसूचित जाति 142.78 13 नवंबर
अनुसूचित जनजाति 137.80 13 नवंबर
ईडब्ल्यूएस 133.92 14 नवंबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed