फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agniveer Recruitment Rally: 1000 to 1200 participants sweated it out every day

अग्निवीर भर्ती रैली : हर दिन 1000 से 1200 प्रतिभागियों ने बहाया पसीना

Sun, 21 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Rally: 1000 to 1200 participants sweated it out every day
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सोमनाथ ग्राउंड रानीखेत में 11 सितंबर से चल रही अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न हो गई। भर्ती रैली में प्रतिदिन 1000 से 1200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान भोजन और आवास की व्यवस्था से प्रतिदिन महिलाओं की 25000 से 30000 तक की आय हुई।
विज्ञापन

प्रशासन से भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को दिक्कत न हो इसके लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से भोजन और आवास की व्यवस्था कराई गई थी। युवाओं के रहने के लिए रानीखेत इंटर कॉलेज (मिशन), नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत, रंगोली बैंक्वेट हॉल, शिव मंदिर धर्मशाला और कैंट इंटर कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

भर्ती स्थल पर साफ-सफाई का जिम्मा छावनी परिषद, रानीखेत और नगर पालिका परिषद रानीखेत-चिलियानौला ने संभाला था। भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में स्थानीय पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने किराए की दरें निर्धारित कर युवाओं का लाभ पहुंचाया था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने बताया कि भर्ती रैली में आने वाले युवाओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed