{"_id":"685573f76fccb41224086ad8","slug":"agency-will-do-survey-cancel-land-allotment-grnoida-news-c-23-1-vns1013-65714-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी एसोसिएट्स के अधूरे प्रोजेक्ट का सर्वे करी एंड ब्राउन एजेंसी करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी एसोसिएट्स के अधूरे प्रोजेक्ट का सर्वे करी एंड ब्राउन एजेंसी करेंगी
विज्ञापन
- जेपी एसोसिएट्स को आवंटित 1000 हेक्टेयर जमीन का आवंटन हो चुका है रद्द
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने जेपी एसोसिएट्स के अधूरे प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए सर्वे करने की जिम्मेदारी करी एंड ब्राउन एजेंसी को सौंपी हैं। यह एजेंसी 30 दिन में प्राधिकरण को जेपी एसोसिएट्स में फंसे हुए प्रोजेक्टों की सभी प्रकार की डिटेल जुटाकर एक रिपोर्ट बनाकर देगी। यह एजेंसी संबंधित प्रोजेक्टों की वर्तमान स्थिति, उन पर बैंकों के बकाए, बायर्स का निवेश, किस प्रॉजेक्ट में कितना काम अधूरा है। कैसे पूरा हो सकता है। कितने फंड की जरूरत है आदि सभी प्रकार की डिटेल जानकारी जुटाकर अपनी सर्वे रिपोर्ट देगी।
यमुना प्राधिकरण की ओर से 2020 में जेपी एसोसिएट्स को आवंटित 1000 हेक्टेयर जमीन को बकाया न मिलने पर निरस्त करने का फैसला हाईकोर्ट ने सही माना था। अधूरे पड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी यमुना प्राधिकरण को सौंपी गई है। यमुना प्राधिकरण ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्टों, स्पोर्ट्स के प्रोजेक्ट व अन्य सभी कार्यों को पूरा कराएगा। इसकी डिटेल सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के लिए यमुना प्राधिकरण ने करी एंड ब्राउन एजेंसी को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए एजेंसी पर यमुना प्राधिकरण करीब 82 लाख रुपये खर्च करेगी।