{"_id":"6810852228f081bca106c959","slug":"agarwal-singn-to-aggreement-of-lg-noida-news-c-1-1-gnd1005-2888785-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा की शतरंज स्टार वंतिका अग्रवाल बनीं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा की शतरंज स्टार वंतिका अग्रवाल बनीं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांड एंबेसडर
विज्ञापन
सेक्टर 16बी स्थित एलजी कॉरपोरेट कार्यालय में वंतिका अग्रवाल एलजी इलेक्ट्रॉनिक के पदाधिकारी के स
फोटो ---
नोएडा की शतरंज स्टार वंतिका अग्रवाल बनीं एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स की ब्रांड एंबेसडर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा की बेटी और अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को सेक्टर 16 बी स्थित एलजी के कॉरपोरेट कार्यालय में आयोजित एक समारोह में की गई। सेक्टर 27 निवासी वंतिका ने अपनी शानदार उपलब्धियों से न केवल शहर बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।
वंतिका ने हाल ही में शतरंज ओलंपियाड में भारत को लगभग 90 वर्षों बाद स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। उनकी इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। वंतिका की इस सफलता ने युवा खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का काम किया है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के इस निर्णय को कंपनी के एमडी होंग जू जियोन ने इसे खेल और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा वंतिका अग्रवाल न केवल एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, बल्कि उनकी लगन, मेहनत और सफलता की कहानी हमारी ब्रांड वैल्यू के साथ पूरी तरह मेल खाती है। हमें गर्व है कि वह हमारे ब्रांड का चेहरा होंगी।
विज्ञापन
समारोह में वंतिका ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एलजी जैसे वैश्विक ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस साझेदारी से मैं न केवल अपने खेल को और बेहतर कर पाऊंगी, बल्कि युवाओं को भी प्रेरित कर सकूंगी।
वंतिका ने कम उम्र में ही शतरंज की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने नोएडा को गौरवान्वित किया है। स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने भी वंतिका की इस नई उपलब्धि पर खुशी जताई है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस अवसर पर अपने भविष्य के अभियानों में वंतिका को शामिल करने की योजना भी साझा की। कंपनी का मानना है कि वंतिका की लोकप्रियता और उनकी प्रेरणादायक छवि ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। यह साझेदारी नोएडा के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि यह शहर की प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने में मदद करेगी।
---
रणजीत मिश्रा