फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the district ranking, now the players will show their strength at the state level.

Noida News: जिला रैंकिंग के बाद अब प्रदेश स्तर पर दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

Thu, 14 May 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
After the district ranking, now the players will show their strength at the state level.
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम के टेनिस हॉल में जिला रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। गर्व सिंगला ने अंडर-17 पुरुष वर्ग का खिताब जीता। आयुषी सिंघल ने अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग में जीत हासिल की। टूर्नामेंट में प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष 4 खिलाड़ी 5 से 7 जून तक बरेली में होने वाली यूपी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जिले की ओर से खेलेंगे।
विज्ञापन


अंडर-11 के बालक वर्ग में राहिल गर्ग ने हर्षहज सिंह मोहाल को हराया। बालिका वर्ग में आरुही ठाकुर ने वेदिका को मात दी। अंडर-13 बालक वर्ग में आर्यवीर बोरा ने हरजस सिंह, बालिका वर्ग में प्रन्या नारंग ने सूर्यांशी शर्मा को हराया। अंडर-15 बालक वर्ग में विहान कौशिक ने दर्श चौधरी, बालिका वर्ग में तविशी शर्मा ने श्रेया सुक्रेती को मात दी।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में गर्व सिंगला ने युवान पांडे, बालिका वर्ग में आयुषी सिंघल ने श्रेया सुक्रेती को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में युवान पांडे ने आर्यन श्रीवास्तव के खिलाफ वॉकओवर से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में आयुषी सिंघल ने सारा ढींगरा को मात दी। जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव मृदुल खिलनानी ने कहा कि दो दिनों में खिलाड़ियों ने जिस स्तर का खेल और खेल भावना दिखाई है, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed